बलिया– (बैरिया- Bairia) देश में सबसे पहले आजाद होने वाले बागी बलिया (Ballia) के लोगो को सड़क के लिए 70 साल बाद भी आन्दोलन (Protest) करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राज मार्ग NH-31 की खस्ताहाली से नाराज छात्रों (Student) ने मंगलवार प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका. साथ ही मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाघिकारी (SDM) बैरिया को दिया।
खबर के मुताबिक दर्जनो छात्रों ने एसडीएम के सामने नारेबाजी करते हुए एनएच के मरम्मत का मामला रखा। वहीँ चेतवानी देते हुए कहा की अगर दस दिन के अंदर मरम्मत कार्य शुरू नही हुआ तो बैरिया विधान सभा के सभी सरकारी कार्यालयो मे तालाबन्दी शुरू किया जायेगा। आन्दोलन कर रहे छात्र नेताओं ने कहा की यह आन्दोलन सिर्फ बलिया में ही नहीं बल्कि समूचे पूर्वाचंल में होगा। वहीँ एसडीएम ने भरोसा दिया कि पत्रक को शासन मे भेज दिया जायेगा। साथ ही एनएच क्षतिग्रस्त होने की रिपोर्ट भी भेजी जायेगी।
छात्र नेता अतुल मिश्र व विकास पाण्डेय लाला ने एसडीएम के समक्ष एनएच क्षतिग्रस्त होने व एनएच पर घायल तथा दुर्गघटनाग्रस्त होकर काल के गाल में समाने वालो की बात करते हुए एनएच मरम्मत की मांग की। छात्र नेताओ के सवालो के सामने एसडीएम बार-बार निरुत्तर होते रहे। वही छात्र नेताओ ने अपने बागीपना तेवर का परिचय देते हुए तहसील परिसर में एनएचआई का पुतला फूंका। इस मोके पर दर्जनो छात्र नेता मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…