बलिया के सांसद और विधायक को ‘लापता’ बताने वाले छात्र नेता गिरफ्तार !

बलिया डेस्क : बलिया में सत्तारूढ़ बीजेपी के नेताओं के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाना दो छात्र नेताओं को मंहगा पड़ गया। उन्हें पोस्टर के ज़रिए बीजेपी नेताओं का विरोध करने के मामले में गिरफ़्तार किया गया है। हालाँकि इनको कुछ घंटों के बाद  ही जमानत मिल गई ।

दरअसल, पिछले दिनों सतीश चंद्र कालेज के पूर्व अध्यक्ष रोहित चौबे और मनन दुबे ने बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करते हुए शहर में उनकी फोटो के साथ एक पोस्टर लगाया था। इस पोस्टर में उन्होंने बीजेपी नेताओं को लापता बताया था।

छात्र नेताओं का कहना था कि कोरोना संकट के समय जब लोगों को सबसे ज़्यादा अपने प्रतिनिधि की जरूरत है, तब वो उनके बीच नहीं है। छात्र नेताओं ने आरोप लगते हुए कहा था कि संकट के समय में जब सब लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं, तब सत्ताधारी नेताओं की ओर से कोई राहत कार्य नहीं किया जा रहा।

इसी से नाराज़ रोहित और मनन ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करने के लिए उनके लापता होने का शहर में पोस्टर लगाया था। पोस्टर लगाए जाने के बाद से ही इन दोनों के पास पुलिस और एलआईयू का फोन आ रहा था। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं की पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। आखिर में हुआ भी ऐसा ही, पुलिस ने बुधवार की शाम इन दोनों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ़्तार कर लिया।

गौरतलब है की ग्रीन जोन में रह चुके बलिया में भी कोरोना वायरस दस्तक दे चूका है प्रशासन के आकड़ों की मानें तो अब तक 14 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago