“मानक के अनुसार होगा NH-31 का सुदृढ़ीकरण, सरकारी धन का न लूट-खसोट करूंगा और न करने दूंगा”

बैरिया डेस्क : भारतीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्टÑीय अध्यक्ष व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा है कि एनएच-31 का सुदृढ़ीकरण मानक के अनुसार होगा। सरकारी धन का अपव्यय नही होने दिया जाएगा। इस कार्य पर मेरा ध्यान है। एनएचआई हो या सबंधित ठेकेदार किसी को भी मानक के विपरीत कार्य नही करने दिया जाएगा।

बैरिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते मेरा दायित्व है कि मैं सरकारी काम में मानक का उल्लंघन व धन का लूट-खसोट नही होने दूं। इस दायित्व का निर्वहन 1991 से आज तक पूरी निष्ठा के साथ करता रहा हूं। चार बार सांसद के रूप में जनता जनार्दन का सेवा का मौका मिला है। इससे पहले मैं तीन बार भदोही का सांसद था। इस बार अपने गृह जनपद बलिया से हूं। कही भी सरकारी धन का लूट-खसोट न करने दिया हूं और ना करने दूंगा।

सांसद ने आम लोगों का आह्वान किया कि वह भी सरकारी कार्यो पर नजर रखे। उन्हें लगता हो कि किसी भी कार्य मे चाहे वह भारत सरकार का हो या चाहे राज्य सरकार का मानक का उल्लंघन हो रहा हो तो संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के साथ ही मुझे भी बताए। मैं सांसद होने के नाते यह भरोसा देता हूं कि विकास कार्यों में धांधली नही होने दिया जाएगा। वीरेंद्र सिंह मस्त ने जोर देकर कहा कि हमारी सरकार की सभी  योजनाएं पारदर्शी व भष्टाचार मुक्त हैं। इसमें आप सभी का सहयोग चाहिए। भष्टाचार व अनियमितता को रोका जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago