बिल्थरारोड डेस्क : हर साल की तरह इस साल भी बिल्थरारोड नगर पंचायत में गरीबो में कम्बल बांटा गया। शनिवार को नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने चंद्रशेखर पार्क से गरीब लोगों में कंबल बांट कर कंबल वितरण की शुरूआत की ।
नगर पंचायत चेयरमैन ने 3 वार्डों 8, 9, 11,को मिलाकर 350 से ज्यादा गरीबों को कंबल वितरण किया । वहीँ कम्बल पा कर लोगों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। वहीँ इस मौके पर चेयरमैन ने बताया कि प्रत्येक वार्ड के सभासद को कंबल दे दिए गए हैं। वार्ड के सभासद अपने वार्डों में अति गरीबों को चिन्हित कर कंबलों का वितरण करेंगे।
दिनेश कुमार गुप्त ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने का भी इन्तेजाम किया गया है। इसके साथ कम्बल वितरण कार्यकर्म दो से पांच जनवरी तक गरीबों, निराश्रितों, महिलाओं और दिव्यांग जनों को जिला पंचायत के डांकबगला के निकट स्थित चंद्रशेखर उद्यान में किया जाएगा। जिसमें तीन जनवरी को वार्ड नंबर दो, चार व 13, चार जनवरी को वार्ड नंबर तीन, पांच व दस तथा पांच जनवरी को वार्ड नंबर एक, छह और 12 के जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया जाएगा।
इस मौके पर वार्ड के सभासद परवेज हमजा, सभासद मिथिलेश कुमार, सभासद सुधीर मौर्य,राम मनोहर गांधी, अमित जयसवाल, कमलेश राजभर, विनोद जयसवाल, पंकज मोदी, उपेंद्र उर्फ मिंटू गुप्ता, रितेश कुशवाहा, बिपिन बिहारी पांडे,एवं नगर पंचायत के कर्मचारी गण मौजूद रहे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…