Categories: featuredरसड़ा

अजब है बलिया का विद्युत विभाग, बिना कनेक्शन थमाया हजारों के बिल

लगता है कि बलिया के बिजली विभाग की याददाश्त कुछ कमजोर हो रही है, तभी तो जिन लोगों के यहां बिजली की लाइन ही नहीं है वहां पर भी विभाग 30 से लेकर 40 हजार के बिल भेज रहा है। अब लोग परेशान हैं और सोच रहे हैं कि जब बिजली जलाई ही नहीं तो बिल कैसे आ गया।

बिजली विभाग का यह नया कारनाम रसड़ा ब्लाक के फिरोजपुर गांव से सामने आया। यहां की तीन हजार की बस्ती अंधेरे में जीवन बसर कर रही है। गांव की हालात ऐसी है कि बिजली के खंभे तो हैं लेकिन आज तक लाइन नहीं दौड़ पाई। लेकिन फिर भी बिजली विभाग ने बिना कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 35 से 40 हजार रुपये तक के बिल थमा दिए।

अब ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2018 में बजाज कंपनी के ठीकेदार बिजली कनेक्शन देने के नाम पर गांव में विद्युत खंभे लगा दिए। इसके बाद आधार कार्ड लेकर मीटर थमा कर चले गए। अब 35 से 40 हजार रुपये तक का बिल आ गया। हम पिछले 6 माह से वह अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। कई बार बिजली विभाग कार्यालय पर धरना दे चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान राजेश राजभर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शनिवार को समाधान दिवस पर पत्रक भी सौंपा।

बिजली विभाग के द्वारा हर महीने बिल भेजे जाने से ग्रामीण मानसिक रुप से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है विभाग कनेक्शन देने का कार्य करें तो ग्रामीण सहर्ष नई बिलों का भुगतान देने को तैयार है। विभाग की लापरवाही के चलते वर्षों से अंधेरे में जीवन जी रहे हैं। धरना-प्रदर्शन व पत्रक देने के बाद भी ग्रामीणों की इस विकट समस्या का समाधान नहीं कराया जाना विभागीय उदासीनता है। पुरानी बिलों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। खंभों पर तार लगाकर नए सिरे से कनेक्शन देने की पहल विभाग को करनी चाहिए।रसड़ा सहायक अभियंता विद्युत उपकेंद्र अनिल कुमार ने बताया कि फिरोजपुर गांव में बिना तार खींचे विद्युत बिल आने की समस्या से अधिशासी अभियता व अधीक्षण अभियंता को अवगत करा दिया गया है। उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलते ही इस समस्या समाधान शीघ्र किया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago