Categories: बांसडीह

घाघरा में समाए निचले क्षेत्रों के खेत, कटान से किसान परेशान, नेता प्रतिपक्ष ने शासन से की यह मांग

बलिया की घाघरा नदी में आई बाढ़ से हालात बदतर हो गए हैं। घाघरा ने कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। निचले इलाकों में भयानक रुप से कटान हुआ है। जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें आ रही हैं। कई गांवों के किसानों की स्थिति भयावह हो गई है।

इसको लेकर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता श्री रामगोविंद चौधरी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेस रखी और कटान को लेकर शासन पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि किसान परेशान हैं। कई बार इसको लेकर शासन को अवगत कराया गया लेकिन कटान रोकने कोई भी प्रयास नहीं किया जा रहा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि रेवती क्षेत्र के गोपाल नगर, वशिष्ट नगर सहित लगभग दर्जन भर गांवों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। हजारों एकड़ कृषि योग्य किसानों की भूमि घाघरा के कटान से नदी में समाहित हो गई है। लेकिन आज तक उस गांव के निवासी आम लोगों और किसानों को राहत के नाम पर कुछ नहीं मिला।

इसके साथ ही चौधरी ने उत्तरप्रदेश सरकार व शासन ने मांग की है कि जल्द ही गोपाल नगर, वशिष्ठ नगर एयर मठिया आदि गांवों के निवासियों के फसल नुकसान का मुआवजा दिया जाय। साथ ही जिनकी जमीनें कटान से नदी में विलीन हुई हैं, उसका आकलन कराकर मुआवजा दिया जाय। जिनके मकान गिर गए हैं, उन्हें आवास दिया जाय। पूरी प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने गोपाल नगर गांव के अस्तित्व को बचाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो सपा पार्टी इस मुद्दे को सदन तक छेड़ेगी। इस मुद्दे पर जिला प्रशासन को तुरंत ही कार्यवाही करना चाहिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago