Categories: बलिया

बलिया में लगातार मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कप, डिप्टी CM बोले -लू नहीं कोई और बीमारी, निदेशक स्वास्थ्य ने जताई चिंता

बलिया। भीषण गर्मी से लगातार हो रही मौत की वजह से बलिया से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मचा है। जहां एक ओर लखनऊ में उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक बलिया में हो रही मौतों का कारण हीट स्ट्रोक जगह अन्य गंभीर बता रहे हैं साथ ही अस्पतालों में मरीजों के इलाज की समुचित व्यवस्था होने का दावा कर रहे है।

जबकि लखनऊ से जांच करने पहुंचे निदेशक स्वास्थ्य डॉ एके सिंह ने कहा कि मौतों के आंकड़ों में एकाएक इजाफा चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि 60% भर्ती मरीजों में युवा है और 40% बुजुर्ग या अधिक उम्र के लोग हैं। सभी ने सीने में दर्द और बुखार के बाद सांस लेने में तकलीफ बताया है। कुछ मरीजों को उल्टी दस्त की भी शिकायत है। डॉ सिंह ने कहा कि सभी की जांच करायी जा रही है रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि इनकी तबियत एकाएक क्यों बिगड़ी। साथ ही कहा कि जिला अस्पताल में इलाज से सम्बंधित किसी भी चीज की कमी नहीं है।

बांसडीह- गड़वार में पानी की होगी जांच – इसके अलावा निदेशक डॉ एके सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल में अबतक भर्ती मरीजों और मृतकों में बांसडीह और गड़वार ब्लॉक से सर्वाधिक संख्या पायी गयी है। ऐसे में इन दोनों जगहों पर हमारी टीम शाम को जाकर जांच करेंगी। यहां के पानी की भी जांच करायी जायेगी, यह भी देखा जायेगा कि कहीं इन क्षेत्रों में बीमारी के फैलने में पानी तो जिम्मेदार नहीं है। बता दें आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जिला अस्पताल में 3 दिन में 54 लोगों की मौत हुई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago