Categories: बलिया

राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का बयान, वायरल ऑडियो पूरी तरह फर्जी, ये राजनैतिक साजिश

उत्तर प्रदेश की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने वायरल ऑडियो मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि एआई तकनीक से मेरा फर्जी ऑडियो बनाकर वायरल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये साजिश सिर्फ मेरे खिलाफ नहीं है, सरकार के खिलाफ है और ये हमला हम सभी दलितों पर हैं।

विजय लक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैं एक गरीब दलित परिवार की बेटी हूं, जो 1996 से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय राजनीति में हूं। निरंतर संघर्ष और सभी के आर्शीवाद से मैं 2022 में सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीता। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे राज्यमंत्री जैसा बड़ा पद देकर दलितों का साम्मान बढ़ाया, लेकिन कुछ विरोधियों द्वारा एआई तकनीक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मेरी आवाज का फर्जी ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही हेतु निर्देश दे गए हैं और दोषियों की जांच हो रही है। जांच के उपरांत जो दोषी पाया जाएगा, उसपर सरकार की छवि धूमिल करने के लिए सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

बता दें कि राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की कार्यकर्ताओं के बीच हो रहे बातचीत का ऑडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, इसमें राज्यमंत्री कह रही हैं कि विकास कार्यों में धन आवंटन में विषमता की जा रही है। गोरखपुर में सभी नाला, नाली पर तेजी से कार्य कराया जा रहा है। पार्टी में हम लोगों की जरूरत है, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा उपेक्षित किया जा रहा है। मुझे इस समय सरकार में केवल ढक्कन बनाकर रखा गया है। हालांकि, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने इसे फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि इस ऑडियो से मेरा कोई वास्ता नहीं है, इस फेक ऑडियो को वायरल कर सरकार की छवि को धूमिल करने और राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago