Categories: बलिया

बलिया में 2 बाइकों की आपस में भिड़ंत, हादसे में एक की मौत, एक घायल

बलिया में मनियर मार्ग पर स्थित चेतन किशोर गांव के सामने 2 बाइकों की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 1 युवक की मौत गई, दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर निवासी भुवर गोंड 22 वर्ष पुत्र बालेश्वर गोंड बाइक से किसी कार्य से सिकन्दरपुर आ रहा था। जबकि खरीद निवासी दीनदयाल यादव 29 वर्ष पुत्र इंद्रजीत यादव सिकन्दरपुर से सामान की खरीदारी कर गांव जा रहा था। जैसे ही चेतन किशोर गांव स्थित नेनुआ बाबा के स्थान के सामने पहुंचा कि दोनों बाइकों में आमने सामने से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें भुवर और दीनदयाल गम्भीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने दोनों को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बलिया ले जाते समय भुवर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम ने भेज दिया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago