बलिया – सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली ने आयोजित की विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश परीक्षा, छात्रों में दिखा उत्साह

बलिया डेस्क: कोरोना के प्रकोप के काफी अर्से बाद अब स्कूल और कालेज भी खुलने लगे हैं और अन्य परिक्षाओं के साथ जिले के विभिन्न विद्यालयों में नये साल में प्रवेश के लिए प्रवेश परिक्षाएं भी प्रारंभ हो चूका हैं इसी क्रम में सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।

कोविड-19 के तहत जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यालय में परीक्षा में 255 छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। विद्यालय में सेनेटाइजर से हाथ धुलवाने के बाद बच्चों को मास्क पहनाकर तथा सोशल डिस्टेंस के तहत बैठाकर परीक्षा कराया गया।

विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ जेआर मिश्र और सिटी ब्रांच इंचार्ज शीला मिश्रा की देखरेख में हुई परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित किया जाएगा। प्रिंसिपल डॉ मिश्र ने बताया कि परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन का कार्य 31 मार्च तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि अगले चरण की प्रवेश परीक्षा आगामी चार अप्रैल को कराई जाएगी। इसके उपरांत सिटी ब्रांच इंचार्ज शीला मिश्रा ने अभिभावकों के साथ बैठक कर शैक्षिक व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश शुरू हो गया है। नर्सरी से यू-केजी की कक्षाएं 24 मार्च और कक्षा एक से 12 तक के बच्चों की पढ़ाई पांच अप्रैल से शुरू कर दी जाएंगी। इस दौरान विद्यालय में छात्र-छात्राओं और अविभावकों से विद्यालय पर चहल- पहल बनी रही।

 

सतीश

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago