बलिया- उभांव थाने में मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम

बिल्थरारोड डेस्क :  उभांव थाना परिसर में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, आत्मरक्षा तथा एंटी रोमियो स्क्वायड टीम समेत क्षेत्र के संभ्रांत जनों ने भाग लिया। आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने महिलाओं के स्वावलंबन और सुरक्षा की चर्चा की।

कहा, सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठाए हैं। उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर है। भाजपा के जिला मंत्री आलोक शुक्ल ने महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से समझाया।

इस मौके पर डॉ रेनू महाजन, प्रमोद सिंह, डॉ दयानंद वर्मा,आलोक कुमार गुप्ता,उपेंद्र कुमार मिन्टू, पंकज समेत स्वास्थ्यकर्मी, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री, महिला कल्याण विभाग समेत क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

6 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago