बलिया डेस्क : बलिया में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नए आरक्षण आवंटन सूची पर लेकर लोगों ने आपति जतानी शुरू कर दी है. सोमवार को सुबह 10 बजे से आपत्ति डालने वाले लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। अफरा-तफरी के बीच दावा, आपत्ति डालने के लिए लम्बी लाइन में खड़े थे। सम्बंधित बाबू लोगों का आवेदन लेने और उनका जवाब देते-देते थक जा रहे थे। सोमवार तक जिले में अबतक जिला पंचायत के लिए 171 से ज्यादा आपति दाखिल हुई. वहीँ ग्राम पंचायत के लिए 752, तथा क्षेत्र पंचायत के लिया 4 से ज्यादा आपत्तियां दाखिल की गईं है.
आपति दाखिल करने के अंतिम तिथि 23 मार्च निर्धारित है. उम्मीद जताई जा रही है कि आखिर दिन संख्या और बढ़ सकती है. बहरहाल, इन आपत्तियों का निस्तारण 24 व 25 मार्च को होगा तथा 26 मार्च को अंतिम प्रकाशन होना है.
बता दें कि हाईकोर्ट प्रयागराज द्वारा बीते दो मार्च को जारी आरक्षण सूची पर रोक लगाते हुए वर्ष 2015 को मूल मानते हुए आरक्षण सूची तैयार करने के आदेश दिया था। इसके बाद जिला पंचायत राज विभाग आनन-फानन में नई सूची तैयार कर शनिवार यानि 20 मार्च को अनंतिम प्रकाशन किया.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…