बलिया पहुचे कामेश्वर सिंह के स्वागत में नहीं दिखे सपा के दिग्गज, चर्चाओं का बाजार गर्म !

बलिया डेस्क : वैसे तो सपा कार्यकर्ताओं ने कामेश्वर सिंह के स्वागत में कोई कमी नहीं रखी, रसड़ा से लगायत मां कपिलेश्वरी भवानी के दरबार फिर माल्देपुर, बहेरी होते हुए सपा कार्यालय तक उनका जोरदार स्वागत किया। फूलों की वर्षा भी हुई, कार्यकर्ता उन्हें माला भी पहनाए, लेकिन सपा के दिग्गज जैसे पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व विधायक मंजू सिंह,, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्त, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय जैसे नगर विधानसभा के दावेदार उनके स्वागत में नहीं दिखे। जिससे चर्चाओं का बाजार गर्म है।

सर्पा कार्यालय में यह भी चर्चा होती रही कि लक्ष्मण गुप्त, रामजी गुप्त पार्टी कार्यालय में थे, लेकिन स्वागत के दौरान प्रेस के सामने उनकी झलक देखने को नहीं मिली।  गौरतलब हो कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके मतदाताओं को अपने तरफ रिझाने के लिए जोरशोर से लगी हुई है।

लेकिन इस कड़ाके की ठंड में सपा के कार्यक्रम चर्चाओं में नहीं आ पा रहा है। हालांकि सपा के लोग मेहनत में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं, लेकिन जो चट्टी-चौराहों पर पहले जो चर्चा होती थी, उस तरह की चर्चा नहीं हो रही है। जिसको लेकर सपा दूसरे तरीके से मतदाताओं के बीच जाकर अखिलेश की नीतियों को उन तक पहुंचाने के लिए तत्परता से लगी है। देखना यह होगा कि आगामी चुनाव में नगर विधानसभा से साइकिल कौन चलाएगा। हालांकि साइकिल की चाभी अभी अखिलेश के पास है, अब देखना यह होगा कि अखिलेश नगर विधानसभा में साइकिल की चाभी किसे सौंपते हैं।

तिलक कुमार- 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago