बलिया- चुनाव प्रचार में अलग अंदाज,’वादों’ की तख्ती लेकर निकले फेफना प्रत्याशी संग्राम यादव

बलिया। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव की जंग जारी है। प्रदेश में 7 चरण में चुनाव होना है और दो दिन बाद ही पहले चरण के लिए वोटिंग है हालांकि बलिया में 6वें चरण में वोटिंग होगी चुनाव नजदीक आते ही प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैंपेनिंग कर वोट मांग रहे हैं। इस बीच फेफना विधानसभा क्षेत्र में थोड़ा अलग नजारा देखने को मिला। जहां सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव घर-घर तो पहुंचे लेकिन हाथ में तख्ती लेकर, इस दौरान उन्होंने जनता से वादे कर वोट की अपील की। लोगों को सपा प्रत्याशी का ये अंदाज खूब पसंद आ रहा हैं।

‘वादों’ की तख्ती- बता दें फेफना विधानसभा से सपा प्रत्याशी संग्राम सिंह यादव समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर कैपेनिंग के निकले लेकिन आज उनके साथ में तख्तियां भी थी।  जिस पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वादा लिखा हुआ था। और इन तख्तियों के साथ ही सपा प्रत्याशी ने प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर सपा को वोट देने की अपील की। चुनाव में जीत के बाद 300 यूनिट बिजली फ्री देने का जनता से वादा किया। साथ ही ज्यादा से ज्यादा वोट देकर सपा को जिताने की मांग की।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago