Categories: बलिया

बलिया में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार और ठेले को मारी टक्कर

बलिया में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार और ठेले को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बिजली के खंभे से जा टकराई। बाइक और ठेला चालक गंभीर रुप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि कार बैरिया से बलिया की ओर जा रही थी। कार ने रेवती थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी बाइक सवार कन्हैया लाल चौधरी पुत्र स्व. रामदुलार चौधरी (55) को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें कन्हैया लाल चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके बाद कार ने पचरुखिया से रामगढ़ के तरफ अपने ठेले पर आटा की बोरी लेकर रामगढ़ आ रहे हल्दी थाना क्षेत्र के तिवारी टोला निवासी ठेला चालक सुशील पासवान पुत्र रामजी पासवान (35) को भी अपने चपेट में ले लिया। ठेला चालक सुशील कुमार पासवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। ठेले की पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इसके बाद कार बिजली के खंभे से जा टकराई। इस हादसे में जोरदार धमाका हुआ। लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन कार सवार लोग मौके से भाग निकले। लोगों ने घायलों को निजी चिकित्सक के पास पहुंचाया। स्थिति गंभीर होने पर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago