बलियाः फेफना थाना क्षेत्र के भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बोलेरो की चपेट में आने से 15 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। साथ ही मां सरोज देवी गंभीर रुप से घायल हो गई। पूरे मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर ली है। साथ ही हादसे के बाद भाग रही बोलेरो को नरहीं के पास पकड़ लिया।
बता दें कि रविवार सुबह यह हादसा हुआ जहां राजीमाफी गांव निवासी शिव जी गाेंड की पत्नी सरोज देवी अपनी बेटी सोनिया व पड़ोस की दो किशोरियों के साथ सुबह खेतों की तरफ शौच के लिए जा रही थीं। तभी सागरपाली चट्टी पर सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने दोनों का टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मां-बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई साथ ही अन्य किशोरियां बालबाल बची।
यह देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। इसकी बीच सोनिया की मौत घटना स्थल पर ही हो गईं। घायल उसकी मां को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरु कर दी है।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…