बलिया में रफ्तार का कहर, अंधी गति से दौड़ रही एंबुलेंस ने 6 को रौंदा, 1 की मौत

बलिया में आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से लोग अपनी जान गवां रहे हैं। ताजा मामला बलिया के रसड़ा-बलिया मार्ग का है जहां पहाड़पुर गांव के सामने एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने 6 लोगों को रौंद दिया। इस भयानक हादसे में एक ही मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 5 लोग घायल हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें चिलकहर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार रात को हुआ। बताया जा रहा है कि सभी घायल देर रात पूर्व मंत्री घूरा राम के पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बलिया से मऊ की तरफ जा रही तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस ने सभी को रौंद दिया और सड़क किनारे ही टकराकर रुक गई। हादसे में राजा भारती उम्र 22 वर्ष ग्राम नरांव थाना गड़वार निवासी की मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों में राजेश नरांव (25), देवेन्द्र यादव (30), अनीस यादश (26), मुकेश कुमार (26) अमदौर एवं हृदयानंद यादव (35) शामिल है।

वहीं हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। लेकिन जनपद में अंधी गति से दौड़ते वाहन लोगों की जान लेने पर उतारू हैं। लिहाजा प्रशासन को इन पर रोक लगाने कोई ठोस कदम उठाना चाहिए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago