Categories: बलिया

बलिया में रफ्तार का कहर, लोगों को टक्कर मारने के बाद पलटी बाइक, 1 की मौत

बलिया में अंधी रफ्तार ने एक व्यक्ति की जान ले ली। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार बेकाबू बाइक दुकानदार और महिला को टक्कर मारने के बाद पलट गई। भयानक हादसे में 4 लोग घायल हुए। जिसमें दुकानदार की मौत हो गई। 3 घायलों का उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि राजधानी रोड़ पर स्थित रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के पास यह हादसा हुआ। जहां फेफना क्षेत्र के डुमरी निवासी विजय शर्मा की कोटवारी मोड पर बेल्डिंग की दुकान है। बुधवार शाम को वह साइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने अनियंत्रित होकर उन्हें टक्कर मारी। बाद में पहाड़पुर निवासी 50 वर्षीय तारा देवी पत्नी परशुराम को टक्कर मारने के बाद बाइक पलट गई।

घटना में दुकानदार और महिला के साथ बाइक सवार बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के मालगोदम रोड निवासी सूरज रावत (26) व सुधीर रावत (22) भी घायल हो गये। चारों को तुरंत चिलकहर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने दुकानदार विजय शर्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीनों घायलों की हालत में गंभीर बताई जा रही है जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago