बलिया में लगातार क्यों लापता हो रहे हैं अधिकारी, गुमशुदा रिपोर्टों पर क्या है अपडेट?

बलिया के अधिकारी समाज में इन दिनों नया भूचाल आया हुआ है। जिले के अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के गायब होने की खबर सामने आ रही है। ये मामला इतना गंभीर हो चुका है कि बलिया पुलिस के पास अधिकारियों की गुमशुदगी की तहरीर दी जा रही है। तहरीर भी कोई दूसरा नहीं बल्कि खुद आला अधिकारी ने दी है। हाल ही में जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के लापता होने की चर्चा तेज हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में सीएमओ से संपर्क कर लिया है।

बलिया के सीएमओ डा. तन्मय कक्कड़ के गुमशुदगी की तहरीर शहर कोतवाली पुलिस के पास दी गई थी। संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) आजमगढ़ ने बीते मंगलवार यानी 9 नवंबर को तहरीर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने सीएमओ डा. तन्मय कक्कड़ से संपर्क किया है। अमर उजाला की खबर के मुताबिक डा. तन्मय कक्कड़ ने पुलिस को बताया है कि वो उच्च न्यायालय में पड़े तारीख के सिलसिले में प्रयागराज गए हैं। सीएमओ डा. कक्कड़ की एक तारीख 9 नवंबर को थी। जबकि एक तारीख 11 नवंबर यानी आज है।

सीएमओ से संपर्क होने के बाद पुलिस ने उनकी खबर जेडीसी आजमगढ़ को दे दी है। बता दें कि सीएमओ डा. कक्कड़ अक्सर जिला मुख्यालय से गायब पाए जाते हैं। सीएमओ कहां जा रहे हैं, इसकी कोई जानकारी अधीनस्थ अधिकारियों के पास भी नहीं रहती है। बीते मंगलवार को जेडीसी आजमगढ़ पीएन वर्मा जब बलिया के जिला मुख्यालय पहुंचे तो डा. कक्कड़ अपनी जगह पर नहीं मिले। जेडीसी ने अन्य अधिकारियों से इस बाबत सवाल किया तो किसी के पास कोई जवाब नहीं था। जिसके बाद जेडीसी ने ही कोतवाली पुलिस के पास सीएमओ की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।

गौरतलब है कि इस साल यानी 2021 में यह तीसरा मामला है। जब किसी अधिकारी के लापता होने की चर्चा तेज हुई है। इससे पहले जिले में हनुमानगंज के मार्केटिंग इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी मिश्रा और डेहरी विभाग के वित्त एवं लेखा सहायक का लापता होने की खबर आई थी। सुखपुरा थाने में इन दो अधिकारियों के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

आजमगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में वित्त एवं लेखाधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्र थे। उनके लापता होने की बात गत 28 जुलाई से ही चल रही है। इसी साल 28 जुलाई को ज्ञानेंद्र मिश्र ऑफिस के काम से नगर के यूनियन बैंक में चेक जमा करने गए हुए थे। लेकिन यूनियन बैंक से काम करने के बाद ज्ञानेंद्र मिश्र अब तक नहीं लौटे। वो कहां चले गए इसकी खबर किसी को नहीं है। साथ ही हनुमानगंज के मार्केटिंग इंस्पेक्टर कृष्ण मुरारी मिश्रा के बारे में भी अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago