सांसद के गोद लिए CHC सोनबरसा में विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे तैनात, बनेगा एल वन अस्पताल

बलिया वासियों के लिए एक अच्छी खबर है। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में हड्डी व शिशु रोग विशेषज्ञों की तैनाती होगी। वहीं 30 बेड का एक एल वन अस्पताल भी बनेगा, इसके साथ ही डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीन और आउटर एनेलाइजर मशीन के अलावा ऑक्सीजन प्लान भी स्थापित किया जाएगा। दरअसल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को गोद लेने के बाद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद व उपजिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बुधवार को बैठक की। बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और मुख्य चिकित्साधिकारी

बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां एसडीएम बैरिया प्रशांत कुमार के अलावा अन्य चिकित्साधिकारी के साथ बैठक करके क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा देने पर विचार किया गया। इस बैठक में यह फैसला किया गया कि सोनबरसा अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य प्रमुख रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक सप्ताह में एक या दो दिन बारी-बारी से अपनी सेवाएं देंगे। जबकि निर्माणाधीन 100 बेड के अस्पताल का निर्माण जल्द पूरा कराने का निर्देश सांसद ने सीएमओ को दिया। वहीं जिले में कोविड टीकाकरण की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया

जाएगा। क्षेत्र के प्राथमिक स्वाथ्य केन्द्र कोटवां अस्पताल में सुधार करने के साथ ही अन्य ग्रामीण अस्पतालों को भी बेहतर व्यवस्था से लैस किया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि विभाग में जो पद खाली हैं उसे आउटसोर्सिंग के सहारे भरा जाएगा ताकि यहां के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। यहां स्थापित एल वन अस्पताल में पर्याप्त संख्या में बेड व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद वीरेन्द्र मस्त ने कहा कि सोनबरसा अस्पताल में मैं ऐसी व्यवस्था चाहता हूं कि यहां के लोगों को इलाज के लिए बलिया या अन्य स्थानों पर न जाना पड़े। सभी रोगों का समुचित

इलाज यहीं हो जाए, इसकी व्यवस्था में लगा हूं। इसके लिए पैसे की कमी आड़े नहीं आएगी। सांसद ने सीएमओ से कहा कि यहां का नोडल अधिकारी डॉक्टर विजय कुमार यादव को नियुक्त करें। जो सभी अस्पतालों को समुचित व्यवस्था से लैस करने के लिए अपनी रिपोर्ट सीएमओ को भेजें और उस पर कार्रवाई हो। एसडीएम से सांसद ने कहा कि कोई प्रशासनिक गतिरोध अस्पताल के सामने या चिकित्सकों के सामने आए तो उसे तत्काल प्राथमिकता के आधार पर दूर करने की व्यवस्था करें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago