Ballia- डीएम ने कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण, बोलीं- 30 जून तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए

बलिया।  जिलाधिकारी अदिति सिंह ने गुरुवार को कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बलिया-बैरिया एनएच के किनारे हो रहे कार्यों के अलावा बकुल्हा-संसार टोला (बीएसटी) बंधे पर हो रहे बचाव कार्य का जायजा लिया। बाढ़ खण्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 जून तक कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए। इसके लिए कम से कम दो सौ मजदूर लगाकर तेजी से कार्य कराया जाए। कार्य मे मानक का विशेष ख्याल रखा जाए।

बाढ़ एक्सईएन ने बताया कि बीएसटी बंधे पर किमी 3.700 से 4.115 के मध्य जाली बोल्डर से निर्मित 400 मीटर तक प्रथम परत का कार्य हो चुका है, जबकि 200 मीटर तक द्वितीय परत तक कार्य हो चुका है। यह भी बताया कि गंगा नदी के किनारे रामगढ़ में विवादित भूमि के सम्बन्ध में सम्बन्धित से वार्ता कर कार्य शुरू कराया का प्रयास हो रहा है।

इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम राजेश यादव को निर्देश दिया कि दो दिवस के भीतर भूमिधारक एवं परियोजना अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए परियोजना कार्य को पूर्ण करने में आ रही बाधाओं का तत्काल समाधान कराएं। बता दें की दो दिन पहले ही इस मामले को लेकर सपा नेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पंहुच डीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

5 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago