34 जिलों के 100 ब्लॉकों के विकास के लिए विशेष प्लान बनाने का निर्देश, बलिया का नाम टॉप पर

बलिया डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आकांक्षी जिलों की तर्ज पर योगी सरकार सूबे के ब्लॉकों को विकसित करने की तैयारी कर रही है। सरकार सूबे के 34 ज़िलों के 100 ब्लॉकों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर रही है।  मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि चुने गए 34 ज़िलों के जिलाधिकारियों को ब्लॉकों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि सरकार के इस कदम से इन विकास खंडों के अंतर्गत आने वाले गांवों में विकास की बयार आएगी। इससे गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कुपोषण, कृषि एवं जल संसाधन, कौशल विकास, बुनियादी ढांचा सहित विभिन्न बुनियादी जरूरतों में सुधार होगा।
बीजेपी नेताओं ने योगी सरकार के इस कदम की सराहना की है।

पार्टी राष्ट्रीय कार्य समिति के पूर्व सदस्य प्रत्यूष द्विवेदी ने कहा, “समृद्ध ग्राम से ही समृद्ध राष्ट्र की परिकल्पना को साकार रूप दिया जा सकता है। ग्राम स्वावलंबन से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सकता है। इस परिकल्पना को साकार करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है।”

वहीं बस्ती ज़िला के बीजेपी जिला पंचायत वार्ड प्रथम के संयोजक ओपी शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार के इस कदम से अति पिछड़े ब्लॉकों में विकास की गति तेज़ होगी। इसके ज़रिए शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास पर ज़ोर दिया जाएगा।
किस ज़िले में कितने ब्लॉकों का होगा विकास?
एटा – 3
बलिया – 8
बरेली – 5
बाराबंकी – 2
बांदा – 3
बस्ती – 4
बदायूं – 6
कासगंज – 3
कौशांबी – 2
कुशीनगर – 1
महाराजगंज – 6
महोबा – 1
बिजनौर – 2
मिर्जापुर – 5
पीलीभीत – 1
प्रयागराज – 3
संतकबीर नगर – 3
भदोही – 1
संभल – 7
देवरिया – 1
फरूर्खाबाद – 2
जालौन – 2
अंबेडकरनगर – 3
अलीगढ़ – 1
गोंडा – 3
गोरखपुर – 3
गाजीपुर – 6
ललितपुर – 1
अमेठी – 3
जौनपुर – 2
रामपुर – 1
लखीमपुर खीरी – 4
सीतापुर -1
हरदोई -1
ज़िलावार दी गई विकास खंडों की संख्या वाली फेहरिस्त में बलिया का नाम टॉप पर है, यहां सबसे ज़्यादा 8 ब्लाकों का विकास किया जाएगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago