बलिया डेस्क : ज़िले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर का एक स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है। जिसके बाद सीएचसी सीयर की ओपीडी व अन्य चिकित्सकीय सेवाओं को मंगलवार 11 बजे दिन से 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसा डीएम अदिति सिंह व सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर किया गया है। बता दें की कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद ही सीएचसी सीयर में तैनात चीफ फार्मासिस्ट महेश पांडे के कोरोना संक्रमित होने गए। चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार चीफ फार्मासिस्ट ने 25 जनवरी को वैक्सीन की पहली डोज ली थी, जबकि 28 फरवरी को दूसरी डोज दी गयी। हालांकि इस दौरान उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। चीफ फार्मासिस्ट अस्पताल परिसर स्थित सरकारी आवास में अकेले ही रहते हैं, जबकि उनका परिवार लखनऊ में रहता है
शर्मा ने बताया कि ज़िला प्रशासन के आदेश पर इमरजेंसी सेवा को छोड़कर 24 घंटे के लिए ओपीडी और अन्य चिकित्सकीय सेवाओं को बंद कर दिया गया है। साथ ही अस्पताल सील कर सेनेटाइज़ कराया जा रहा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. तनवीर अहमद ने बताया कि कोरोना पॉज़िटिव पाए गए स्वास्थ्य कर्मी के संपर्क में आए 46 लोगों को ट्रेस कर उनकी कोरोना जांच कराई गई है। साथ ही अस्पताल के बाकी 250 कर्मचारियों की भी जांच कराई जा रही है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…