Categories: बलिया

बलिया डाक विभाग की खास पहल, अब इन नंबर पर कॉल कर घर बैठे खुलवाएं सुकन्या खाता

प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए बलिया के डाक विभाग ने खास पहल की है। जिले के डाक विभाग ने कुछ खास मोबाइल नंबर जारी किए हैं। जिनपर कॉल कर आप घर बैठे बेटियों का सुकन्य समृद्दि खाता खुलवा सकेंगे साथ ही अन्य योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे।

देश में बेटियों की सुरक्षा और उन्हें जागरुक करने, आगे बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना चलाई जा रही है। इस योजना का उद्देश्य है कि देश की हर बेटी सुरक्षित हो और विकास के पथ पर आगे बढ़ें, आत्मनिर्भर बने। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना भी चलाई जा रही है। इसका लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने समृद्धि सुकन्या समृद्धि समाज अभियान चलाया है। इसके तहत अब विभाग हर घर तक पहुंचेगा और परिवारों को जागरुक कर योजना की जानकारी देगा।

इस काम में बलिया का डाक विभाग कैसे पीछे रह सकता है। जिले के डाक विभाग ने भी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए खास पहल की है। डाक विभाग के बलिया मंडल अधीक्षक संजय त्रिपाठी ने खाते से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9973044654, 9415890823, 8922070718, 9031424006, 9696330055 जारी किया है। इससे अभिभावक संपर्क करके योजनाओं की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं।

सहायक अधीक्षक मुख्यालय मारुति नंदन ने बताया कि समृद्धि सुकन्या समृद्ध समाज अभियान के अंतर्गत डाकघर के कर्मचारी घर-घर जाकर सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। जनसामान्य घर बैठे अपनी बच्चियों का सुकन्या समृद्धि खाता खुलवा सकेंगे तथा डाकघर की अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। जारी किए गए उपरोक्त नंबरों पर कॉल करके भी डाक कर्मियों को सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने हेतु घर बुलाया जा सकता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago