दौड़ते-दौड़ते अचानक पानी भरे गड्ढे में गिरा युवक, मौत

बलिया में सड़कों किनारे पानी भरे गड्ढे लोगों की जिंदगियां छीन रहे हैं। इन पानी भरे गड्ढों में गिरने से कई लोगों की जान चली गई है। ताजा मामला सुखपुरा थाना क्षेत्र से सामने आया जहां एक युवक सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर के महुई गांव निवासी राजेन्द्र राजभर का इकलौता पुत्र 23 वर्षीय राकेश रोजाना की तरह मंगलवार की शाम करीब 5 बजे दौड़ने के लिए गया था। उसके कई साथी भी साथ में थे। वे दौड़ते हुए राकेश से आगे निकल गए।

तभी अचानक राकेश अचेत होकर पानी भरे गड्ढे में लुढ़क गया। थोड़ी देर बार जब साथ दौड़ते हुए वापस लौटेे तो उन्हें पानी में राकेश डूबा दिखाई दिए। आनन-फानन में साथियों ने राकेस को बाहर निकाला और पेट के बल लेटाकर पानी निकालने का प्रयास किया। राकेश के परिजनों को सूचना दी।

युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार करीब 16 वर्ष पहले राजेन्द्र के एक अन्य बेटे की मौत सर्पदंश से हो गयी थी। दूसरे बेटे राकेश की भी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago