Categories: बलिया

एनसीसी दिवस पर केपी मेमोरियल में हुआ खास आयोजन, NCC कैडेट्स ने की परेड

बलिया में राष्ट्रीय कैडेट कोर यानि एनसीसी दिवस को लेकर कई तरह के आयोजन हो रहे हैं। इसके तहत जनपद के कपिल देव परेश्वरी मेमोरियल महाविद्यालय, सुहवाँ रतसर के प्रांगड़ में एनसीसी दिवस मनाया गया और विशेष कार्यक्रम रखा गया।

एनसीसी दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया। परेड की सलामी महाविद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार यादव ने ली।  कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।

जिससे खुश होकर प्रबंधक अमित कुमार ने सबका परिचय लेते हुए उनकी हौसलाफजाई की। और कहा कि देश में जब भी आवश्यकता महसूस हुई, एनसीसी कैडेट्स ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, चाहे वह कोई जागरूकता अभियान हो या सैन्य सहयोग से जुड़ा मामला हो। उन्होंने कहा कि शारीरिक श्रम के साथ ही बौद्धिक स्तर पर निर्णय लेने की क्षमता, सुदूर क्षेत्रों में जीवन की कठिनाइयों, टीम वर्क के साथ विशिष्ट लक्ष्य को प्राप्त करने में एनसीसी प्रशिक्षण सहायक होती है।

उन्होंने आगे कहा कि परेड में कैडेट्स का जो उत्साह दिख रहा है, यह उत्साह और मेहनत उनके वैयक्तिक विकास में भी सहायक होगी। इस अवसर उन्होंने सभी कैडेट्स को मेडल देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आदर्श महाविद्यालय, हरिहा कला के प्रबंधक जितेंद्र यादव, जयराम सहित कालेज के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago