VIDEO- रसड़ा पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा, लोगों ने किया था पुलिस पर हमला !

बालिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी मोड़ पर पुलिस द्वारा पिटाई का आरोप लगा चक्काजाम कर रहे लोगों ने अचानक पुलिस चौकी दक्षिणी पर धावा बोल दिया। इस हमले में एएसपी संजय कुमार समेत आधा दर्जन पुलिस कर्मियों के घायल होने की सूचना है। कई वाहन भी क्षति ग्रस्त हुए है।

खबर के मुताबिक रसड़ा कस्‍बे के धोबही मुहल्ले में चाचा-भतीजा के बीच जमीन को लेकर चल रहा विवाद ने गुरुवार को बड़े बवाल की वजह बन गया। पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोग बलिया-रसड़ा-मऊ मार्ग के कोटवारी मोड़ पर प्रदर्शन करने लगे। लोग सड़क जाम कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

सूचना पाकर सीओ रसड़ा फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। थोड़ी देर बाद एएसपी संजय कुमार भी पहुंचे। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क खाली कराने के लिए बातचीत के दौरान पुलिस ने अचानक लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए। पुलिस पर पथराव करने लगे। लाठी-डंडे और ईट-पत्थर चलते ही भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। पथराव में एएसपी संजय कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गये।

दर्जनों ग्रामीण भी जख्मी हो गए। नाराज लोगों ने पुलिस चौकी पर हमला कर टीनशेड और वहां खड़ी बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार चाचा और भतीजे में आपस में जमीन को लेकर विवाद था। आरोप है कि पुलिस ने भतीजे पन्नालाल राजभर की पिटाई कर दी। ग्रामीण उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां से लौटकर उन्‍होंने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago