Categories: featured

बलिया में सपा को झटका, इस नेता ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

बलिया। चुनाव का समय नजदीक हो तो दल-बदल की राजनीति होना आम बात है। अक्सर चुनाव से पहले नेता एक पार्टी का हाथ छोड़ दूसरी पार्टी का साथ निभाने लगते हैं। अपनी पार्टी से सालों का बंधन तोड़ विपक्षी पार्टी में शामिल होने से गुरेज नहीं करते और जब एक पार्टी के सीनियर नेता दूसरी पार्टी में जाने का ऐलान करते हैं तो राजनैतिक पारा चढ़ना लाज़मी है।

इसी बीच सपा के प्रमुख नेता के आम पार्टी पार्टी का दामन थामने की खबर ने बलिया का राजनैतिक पारा चढ़ा दिया है। प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री के चचेरे भाई और 25 साल से सपा की राजनीति कर रहे सतीश चौधरी उर्फ नागा चौधरी ने सपा को अलविदा कह दिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को अपना नया साथी चुना है। चौधरी के आम आदमी पार्टी में आने से जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी मिशन 2022 को सफल बनाने में जुटी हुई है वहीं दूसरी ओर नागा चौधरी के दल बदलने से राजनीतिक हलचल मची हुई है।

बता दें कि शनिवार को फेफना स्थित एक होटल में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए नागा चौधरी ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जो जनहित में बेहतर कार्य कर रहे है। उनके नीतियों से प्रभावित होकर मैं आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहा हूूं। एक सवाल के जवाब में कहा कि यह समय बताएगा कि मैं चुनाव लड़ूंगा कि नहीं लेकिन अभी फिलहाल आम आदमी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिये अपनी पूरी टीम के साथ लग गया हूं। जिले की राजनीति में नागा चौधरी सक्रिय भूमिका में कैसे होंगे ये तो वक्त बताएगा लेकिन इतना जरूर है कि नागा चौधरी के आप में आने से आम आदमी पार्टी पहले से और मजबूत होगी। इस अवसर पर बलिया नगर विधानसभा प्रभारी अजय राय मुन्ना, महिला जिलाध्यक्ष निभा पाण्डेय, जिला सचिव डा0सोमनाथ, विक्रमा राय, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, चेरूइयां के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago