बलिया में अनोखे तरीके से मनाया गया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन

आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव का जन्मदिन है। वर्ष 1973 में इटावा के सैफई में जन्में अखिलेश यादव आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ समेत समाजवादी पार्टी के तमाम नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्य्मंत्री योगी आदित्य नाथ ने राजनीति से इतर सपा सुप्रीमो श्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को जन्मदिन

की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।” अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेश में बड़े-बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सपाइयों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिवस को मानते हुए जनसेवा का संकल्प लिया। इसी क्रम में बलिया में सपा नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जिले में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव के जन्मदिन को एक खास अंदाज में मनाया गया। दरअसल इस कार्यक्रम में एक महिला श्रीमती फूलपत्तीया बिंद ने केक काटकर श्री अखिलेश यादव का जन्मदिन

मनाया। गौरतलब है कि फुलपत्तिया बिंद का अपना कोइ भी परिवार नही है, वो अपना गुजर-बसरअकेले ही करती हैं। ऐसे में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जन्मदिन मनाने पर पार्टी के सैकड़ो लोगों ने श्रीमती फुलपत्तियां बिंद को उपहार दिया एवं उनके हौसला बढ़ाते हुए सामाजिकता की मिसाल पेश की। अखिलेश यादव अब तक उत्तर प्रदेश में बनने वालेसबसे कम आयु के मुख्यमंत्री हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने 38 वर्ष की आयु में उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 day ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago