खुशखबरी: बलिया के इस इलाके में तेल के भंडार मिलने के संकेत, ONGC टीम ने किया सर्वे

बलिया से सटे गंगा और तमसा नदी के संगम तट पर तेल के भंडार मिलने की उम्मीद है। तेल भंडारण की संभावनाएं तलाशने ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) की टीम ने यहां सर्वे किया है। आपको बता दे कि बुधवार को तारा चंद्र रिसर्च हेड देहरादून के डिप्टी जनरल मैनेजर कृष्ण गोपाल के नेतृत्व टीम यहां पहुंची और दो दिनों तक शहर में रहकर टीम ने जांच की, सर्वे किया। जानकारी जुटाई के बाद और चिन्हांकन करने के बाद टीम देहरादून के लिए रवाना हो गई। सर्वे करने आई टीम सबसे पहले गंगा उस पार बिहार प्रांत के राजापुर नदी तट पहुंची। लेकिन यहां टीम को निराशा हाथ लगी क्योंकि कटान के कारण टीम को कुछ खास नहीं मिल सका।

इसके बाद रिसर्च टीम की मदद से नदी के इस पार जिले के हैबतपुर गांव के किनारे टीम पहुंची। पूरे क्षेत्र का सर्वे किया। जानकारी जुटाई। साथ ही इलाके की गूगल मैपिंग भी की। इसके बाद क्षेत्र को चिन्हित कर टीम वापस लौटी।इलाके में तेल के भंडार होने पर सर्वे टीम ने कोई पुष्टि नहीं की लेकिन उम्मीद जताई है कि यहां तैलीय पदार्थ हो सकता है। फिलहाल क्षेत्र का पूरी तरह निरीक्षण किया जा रहा है। भूगर्भ में खनिज की खोज अलग संसाधनों से की जा रही है। जीपीएस से लेकर सेटेलाइट सिस्टम की भी मदद ली जा रही है। वहीं इस काम में स्थानीय सदस्य भी सहयोग कर रहे हैं।

इनमें से एक स्थानीय सदस्य ने बताया कि इस क्षेत्र में नैचुरल गैस या तेल मिलने की संभावना है। उम्मीद है कि सर्वे टीम एक माह बाद फिर आएगी तो खोदाई का काम शुरू करेगी। चार माह पहले इस क्षेत्र की रिपोर्ट तैयार की गई थी। फिलहाल सर्वे का काम पूरा हो गया है।बहरहाल अगर बलिया से सटे गंगा और तमसा नदी के संगम तटों पर तेल का भंडार मिलता है तो निश्चय ही यह बलिया वासियों के साथ पूरे उत्तरप्रदेश के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी होगी। क्योंकि तेल भंडारण खजाना बढ़ाने के साथ व्यवसाय बढ़ाने का काम भी करेगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago