राज्यसभा चुनाव: अखिलेश यादव को झटका, योगी की बैठक में पहुंचे सपा विधायक

राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में बुधवार को लखनऊ में सियासी हलकों में सपा की ‘डिनर डिप्लोमेसी’ और बीजेपी की ‘चाय पर चर्चा’ खासी चर्चा में रही. दरअसल बीजेपी की तरफ से खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यसभा चुनाव की तैयारियों को लीड कर रहे हैं.

इसी क्रम में उन्होंने अपने सरकारी आवास पर बीजेपी और सहयोगी दलों के विधायकों की बैठक बुलाई थी. बैठक में सीएम, दोनों डिप्टी सीएम, बीजेपी के संगठन के प्रमुख नेताओं के साथ तमाम विधायक उपस्थित हुए. इस दौरान विधायकों को राज्यसभा चुनाव में वोटिंग की ट्रेनिंग भी दी गई.

बैठक में 9 विधायकों वाली अपना दल सोनेलाल और 4 विधायकों वाले सुभासपा के नेता भी उपस्थित हुए. इनमें सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर भी शामिल थे. वैसे बैठक का मुख्य आकर्षण समाजवादी पार्टी के हरदोई सदर से विधायक नितिन अग्रवाल की उपस्थिति रही. नितिन अग्रवाल नरेश अग्रवाल के पुत्र हैं. हाल ही में नरेश अग्रवाल ने बीजेपी ज्वाइन की है और उन्होंने ऐलान किया था कि नितिन अग्रवाल राज्यसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में वोट डालेंगे. 23 मार्च को राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होना है. इनमें से 8 सीटें बीजेपी आसानी से जीत रही है. वहीं नवीं सीट के लिए उसके पास 9 विधायक कम हैं.

बीजेपी से चुनावी प्रबंधन के लिए संगठन ने विशेष रणनीतिकारों को जिम्मेदारी दी गई है, तो संपूर्ण चुनाव की निगरानी खुद सीएम योगी संभाल रहे हैं. वहीं, यूपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने बसपा और कांग्रेस से बीजेपी में आए मंत्रियों क्रमशः स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान, लक्ष्मी नारायण, ब्रजेश पाठक, एसपी सिंह बघेल और रीता बहुगुणा से मुलाकात की है. बसपा और कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों पर नज़र रखने के लिए इनकी तैनाती की गई है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago