Categories: शिक्षा

अब UP में नहीं खुलेंगे कोई भी नए इंजीनियरिंग कॉलेज

उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि राज्य के तकनीकी संस्थानों में 62 प्रतिशत सीटें खाली हैं, इसलिये सरकार की मंशा कोई नया इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने की नहीं है। विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में 62 प्रतिशत सीटें खाली हैं और सरकार कोई भी नया इंजीनियरिंग खोलने नहीं जा रही। हम कॉलेजों में बेहतर शिक्षा देना चाहते हैं और इसके लिये अनेक नये पहल किये जा रहे हैं।

सपा सदस्य संजय गर्ग के सवाल, आखिर इतनी बड़ी संख्या में कॉलेजों में सीटें खाली क्यों हैं? का जवाब देते हुये मंत्री ने कहा, ” ऐसा लगता है कि पूर्ववती सरकार ने नये इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने से पहले उनके आधारभूत ढांचे और सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया और उन्हें खोलने की इजाजत दे दी।”

उन्होंने कहा, ”हम सुनिश्चित करेंगे कि शिक्षा की गुणवत्ता को बरकरार रखा जाये। सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में 2007 के बाद किसी नये अध्यापक की नियुक्ति नहीं हुई है। हमने सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजो में आधारभूत सुविधायें मजबूत करने के लिये 200 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago