पीएम मोदी की रैली में भाड़े पर बुलाई गयी थी भीड़- सपा नेता रमाशंकर राजभर

बिल्थरारोड- समजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी राजभर ने पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है । उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक इतिहास में पीएम मोदी द्वारा किए के सत्ता के दुरुपयोग का एकलौता मामला है।

जिन्होंने गर्मी के बहाने बच्चों के स्कूलों को बंद करा दिया। उन्होंने उक्त बाते शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा।  बोले कि रैली के लिए गर्मी का बहाना बनाकर आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, देवरिया में कक्षा एक से 8 तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया।

विकास की बात करने वाले पीएम के रैली के लिए कांवेंट स्कूलों के बस में शिक्षामित्र, सफाईकर्मी समेत अनेक सरकारी कर्मचारियों की भीड़ जुटाई गई। जो गलत है।

रैली के लिए बीडीओ स्तर के अधिकारियों से लंच पैकेट के साथ भीड़ जुटाने के लिए लगाया गया। उन्होंने कहा की भीड़ को भाड़े पर बुलाया गया था। मीडिया से बात करते हुए सपा नेता ने कहा की सपा सरकार में जिसका शिलान्यास हो चुका है। राजनीतिक लाभ के लालच में उसका दोबारा शिलान्यास करने के लिए चार मंडलों के विभिन्न जनपदों को एक दिन के लिए शिक्षा व सरकार विहीन कर दिया। जबकि पीएम को इस परियोजना के उद्घाटन के लिए आना चाहिए था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago