Categories: बलिया

बलिया में सपा नेता अनिल राय का जनसंपर्क अभियान जारी, इन गांवों में पहुँच किया जनसंवाद

बलिया में समाजवादी पार्टी के नेता अनिल राय विधानसभा के अलग अलग नगरों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में अनिल राय परानपुर और जवही दियर ग्राम सभा पहुंचे। जहां उन्होंने जनसंपर्क और जनसंवाद किया।

इस दौरान अनिल राय ने कहा कि दोनों ही ग्राम सभाओं में भरपूर जनसमर्थन के साथ माताओं बहनों का भरपूर आर्शीवाद मिला। उन्होंने कहा कि गांव में गली-मुहल्ले से खेत-खलिहानों तक के जनसंपर्क में लोगों का गुस्सा वर्तमान सरकार व जनप्रतिनिधि के विरोध में देखने व सुनने को मिला।

उन्होंने कहा कि सरकार से किसान सबसे ज्यादा परेशान है। जनसंपर्क के दौरान किसानों ने बताया कि सरकार के कागजों में चल रहे गौशाला से हम किसानों को कोई फायदा नहीं हुआ, सांड और भैंसो से हम लोगों के फसल का नुकसान रोजाना हो रहा है। महंगे बिजली बिल और महंगे रासायनिकउर्वरक से हम किसानों का खेती करना घाटे का सौदा साबित हो रहा है।

इस दौरान अनिल राय ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। और कहा कि भाजपा सरकार गांवों में टूटी फूटी सड़कों और नलियो की मरम्मत भी नहीं करा सकी। इसके साथ ही समाजवादी सरकार में बने ऐतिहासिक ब्यासीपुल के आगे एप्रोच मार्ग आज भी अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे कि ग्रामवासी परेशान हैं। ऐसे में भाजपा सरकार की कमियां सभी के सामने उजागर हो गई हैं। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से सपा की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान परानपुर प्रधान अक्षयबर यादव, अनील यादव, रामाशंकर यादव , हरख नाथ यादव, कृष्ण प्रताप यादव, हरेंद्र यादव, लक्ष्मी यादव, रमेश यादव, राजकुमार यादव जवही दियर निवासी पूर्व प्रधान सत्य नारायण यादव, वर्तमान मुखिया ओम प्रकाश यादव, मनीष पसवान(BDC), राकेश पाठक, गुडडू चौबे,रामनाथ चौबे, मुन्ना यादव(BDC), संजय ठाकुर, शोभनाथ यादव,जागा यादव,जंग बहादुर यादव,अरुण यादव, विश्राम यादव , कैलाशपति यादव आदि सैकड़ों गांव के बड़े बुजुर्ग, नौजवान उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago