बलिया – भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे आशुलिपिक संजय कुंवर पर कार्यवाही, BSA ने किया कार्यमुक्त

बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आशुलिपिक के पद पर तैनात संजय कुमार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने कार्यमुक्त कर दिया है। उनका स्थानांतरण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मऊ में प्रशासनिक आधार पर करते हुए वैयक्तिक सहायक ग्रेड-2 के रिक्त पद पर किया गया था।

बता दें कि सरकार की मिड डे मील योजना में अनियमितता बरतने के आरोपी दो प्रधानाध्यापकों को संरक्षण देने और अपनी नियुक्ति को लेकर संजय कुमार शुरु से ही विवादों में रहे हैं। इस मामले में अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ललिता प्रदीप ने सोमवार को आदेश जारी करते हुए मामले की जांच सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक गोरखपुर मंडल को सौंपी थी। जिसके बाद यह कार्यवाही की गई।

अपर शिक्षा निदेशक बेसिक ने बीएसए के स्टेनो को विभागीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, कार्यों के प्रति लापरवाही बरतने एवं भ्रष्टाचार में संलिप्तता में दोषी बताया था। वहीं अपर शिक्षा निदेशक ने बीएसए को तीन दिनों के अंदर सभी साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है।

बता दें कि प्राथमिक विद्यालय बांसडीह नंबर एक और दो पर एमडीएम में हुए लाखों रुपये के भ्रष्टाचार से जुड़े शिकायतों की जांच स्टेनों कुमार पर चल रही थी। लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। जिसके बाद शिक्षा निदेशक बेसिक ने उन्हें अंतिम मौका देते हुए जांच में सहयोग करने को निर्देशित किया था।

इसके बाद सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक गोरखपुर ने बीएसए को दोनों से जुड़े अभिलेख तथा संजय कुमार को स्टेनो एमडीएम पर नियुक्ति के आदेश की पत्रावली भी लेकर 17 दिसंबर को तलब किया था। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिड-डे मील योजना के लाखों रुपये योजना से जुड़े विभागीय कर्मचारी और शिक्षक मिलीभगत कर डकार गए।

वहीं जिले के बांसडीह निवासी जय प्रकाश मौर्य ने शिक्षा निदेशक बेसिक को एक शिकायती पत्र दिया था। जिसमें प्राथमिक विद्यालय बांसडीह नंबर एक के प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह व प्राथमिक विद्यालय बांसडीह नंबर दो के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह पर विभागीय मिलीभगत कर लाखों रुपये डकारने के आरोप लगाया था। इसी मामले को लेकर अब यह बड़ी कार्यवाही की गई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago