संस्कृति के परिवार के साथ खड़ी दिखी समाजवादी पार्टी, दिए पांच लाख रूपये

पॉलीटेक्निक की छात्रा बलिया की बेटी  संस्कृति राय की लखनऊ में हत्या के बाद से ही लगातार परिवार के साथ खड़ी दिखी समाजवादी पार्टी ने संस्कृति के परिवार को पांच लाख की आर्थिक मदद भी दी है। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के जिले के नेताओं के साथ पहुंचे संस्कृति के पिता को चेक दिया। उन्होंने हर समय परिवार के साथ रहने तथा संस्कृति के बहन की पढ़ाई में भी किसी प्रकार की बाधा नहीं आने देने का भरोसा दिया।

मूल रूप से जिले के फेफना विधानसभा क्षेत्र के नरहीं निवासी उमेश कुमार राय (वर्तमान पता, भगवानपुर, गड़वार रोड) की बेटी संस्कृति लखनऊ में पॉलीटेक्निक की छात्रा थी। वह वहां किराये के कमरे में रहती थी। 21 जून को लखनऊ से घर आने के लिए बादशाहनगर स्टेशन पर जाते समय रास्ते में उसकी हत्या कर दी गयी थी। करीब एक पखवारे बाद हत्या का खुलासा करते हुए लखनऊ पुलिस ने टेम्पो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

उधर, हत्याकांड के बाद से ही समाजवादी पार्टी के नेता लगातार संस्कृति राय के परिजनों से मिलते रहे। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक, नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, सांसद नीरज शेखर, एमएलसी राजपाल कश्यप के साथ ही पार्टी के स्थानीय नेता संस्कृति के घर बारी-बारी से पहुंचे। कांग्रेस के भी तमाम बड़े नेताओं ने घर पहुंचकर संस्कृति के परिजनों को ढांढस बंधाया था।

घटना के बावत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यहां के नेताओं से बात की और संस्कृति के परिजनों को लखनऊ बुलाया। पार्टी के नेता अरविंद गिरि, मनन दूबे, बबलू तिवारी, सर्वेश्वर पांडे, इम्तियाज अहमद, दीपक सिंह, आशुतोष ओझा, मनोज यादव के साथ संस्कृति के पिता सोमवार को अखिलेश यादव से मिले। उन्होंने पिता के नाम का पांच लाख रुपये का चेक देते हुए भविष्य में भी हरंसभव सहयोग व परिवार के साथ हमेशा खड़ा रहने का भरोसा दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago