यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने फिर से अपनी ही पार्टी की तरफ बागी तेवर अख्तियार किए हैं। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया है।
अपनी पार्टी के खिलाफ फिर उन्होंने एक और बयान दे डाला। बलिया में पत्रकारों से बातचीत करते वक्त ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि यूपी में हो रहे एनकाउंटर पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश में हो रहे एनकाउंटर में कुछ अधिकारी नाम और प्रमोशन के लिए ऐसा कर रहे हैं, जिनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी में हुए कुछ एनकाउंटर गड़बड़ है।
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि उन्हें तो बीजेपी सरकार में जोकर की भूमिका में हूं। उन्होंने कहा कि कोई भी फिल्म हो, या फिर ड्रामा बिना जोकर के सहीं नहीं होता है। उन्होंने कहा कि हम पिछड़ी जाति के 27 प्रतिशत रिजर्वेशन में तीन कैटेगरी बनाने के लिए हम जोकरगीरि कर रहे हैं।
अगर हम जोकरगीरी नहीं करेंगे तो लोगों को कैसे समझ आएगा। उन्होंने सारी पिछड़ी जातियों को गिनाते हुए कहा कि अगर इन्होंने जोकरगीरी की होती तो ये लोग सिपाही बने होते।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…