Categories: बलिया

सपा ने सदस्यता अभियान के तहत किया सक्रिय सदस्यों का सम्मान

समाजवादी पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेल्थरा रोड विधानसभा के डाकबंगला में साधारण सदस्य बनाने वाले सदस्यों को ‘सक्रिय सदस्य’ बनाकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेताजन मौजूद थे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सदस्यता प्रभारी, पूर्व सांसद एवं पूर्व राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर राजभर ‘विद्यार्थी’ शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी एवं टूटी सड़के को लेकर जनता में व्यापक रोष हैं। लगातार मंहगाई बढ़ रही है लेकिन केंद्र सरकार का इस ओर ध्यान नहीं है। गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम आम आदमी की कमर तोड़ रहे हैं। ऐसे में 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएगी।

कार्यक्रम में मतलूब अख्तर, शाहिद इलियास, अंगद यादव, सुनील कुमार टिंकू, अमानुल हक़ अब्बासी, शाहिद समाजवाद, शमशाद अहमद, अवधेश यादव, शाहिद अख़्तर, शकील अख़्तर, पिंटू यादव उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद ने की।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago