सड़क में गड्ढे या गड्ढे में सड़क? बेल्थरा में सोनाडीह बाईपास रोड की हालत बद से बदतर!

देश के महानगरों से लेकर छोटे गांव-कस्बों तक, एक समस्या जो बिल्कुल कॉमन है वो है, सड़कों पर बने गड्ढे। बरसात के मौसम में सड़कों की हालात और बद्तर हो जाती है और प्रशासन की पोल खोल देती है। आज़ादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं लेकिन हमारे यहां कि सड़कों को अब तक गड्ढों से आज़ादी नहीं मिल पाई है। ऐसे ही एक सड़क जिले के बेलथरा रोड तहसील में चर्चा का विषय है।

बेल्थरारोड में सोनाडीह बाईपास जगह जगह क्षतिग्रस्त है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे वाहन तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो रहा है। वहीं बारिश के समय हालात और भी बिगड़ जाते हैं। पूरी रोड कीचड़ में तब्दील हो जाती है। ऐसे में वाहन स्लिप होने से हादसे होते हैं।

सड़क की वर्तमान हालत से लोग काफी ज्यादा परेशान है। लोगों का कहना है कि सड़क पर गुजरने से डर लगता है। मार्ग पर जाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है और मजबूरी में लोग इस मार्ग से सफर करते हैं। बरसात के दिनों में मार्ग बुरी हालत में पहुंच चुका है। पैदल चलने वाले राहगीर सबसे ज्यादा परेशान हैं। क्योंकि एक तरफ वो कीचड़ भरे मार्ग में बड़े संभल संभल कर पैर रखते हैं तो वहीं किसी बड़े वाहन के गुजरने से कीचड़ के छींटे पड़ते हैं।

यह मार्ग व्यवसाईयों की भी परेशानी का सबब बन चुका है। व्यवसाईयों का कहना है कि अक्सर सामान आदि के सप्लाई के सम्बन्ध में बाइक से सोनाडीह बाईपास से गुजरते रहते हैं। कहा कि वर्तमान समय में सड़क की हालत यह है कि यदि बहुत सावधानी से न चला जाए तो दुर्घटना निश्चित है। सोनाडीह बाईपास मार्ग पर थोड़ा भी संतुलन बिगाड़ की आप कीचड़ से लथपथ हो जाएंगे।

सोनाडीह महोत्सव की तैयारी कर रहे संयोजक असलम राही का कहना है कि अक्टूबर में सोनाडीह महोत्सव में शामिल होने दूर दराज से लोगों का आगमन होना है। ऐसे में इस सड़क से गुजरने पर लोगों को परेशानियों का सामन करना पड़ेगा। ऐसे में क्षेत्रवासियों ने उच्चाधिकारियों से इस मार्ग के जल्द निर्माण की मांग की है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago