सपा का दावा: यूपी में खड़ा करेंगे महाराष्ट्र से बड़ा किसान आंदोलन

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी को करारी मात देने के बाद समाजवादी पार्टी ने यूपी में महाराष्ट्र से बड़ा किसान आंदोलन खड़ा करने का दावा किया है. एसपी से जुड़ी हुई युवजन सभा के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह यादव ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ‘कर्ज’ और ‘मर्ज’ से जूझ रहे प्रदेश के किसान आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं और प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार किसानों के हित में शीघ्र कदम नहीं उठाती तो समाजवादी पार्टी राज्य में महाराष्ट्र से भी बड़ा आंदोलन करेगी.

 

पिछले हफ्ते जालौन जिले के उसरगांव में कथित तौर पर बैंक और साहूकारों का कर्ज न अदा कर पाने पर किसान शिवमोहन ने आत्महत्या कर ली थी. समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह यादव की अगुआई में एसपी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित किसान परिवार के घर जाकर घटना की जानकारी ली.

 

इसके बाद यादव ने कहा कि प्रदेश का किसान कर्ज और मर्ज से जूझ रहा है, लेकिन राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. उन्होंने कहा कि औसतन एक हफ्ते में पांच किसान आत्महत्या कर रहे हैं और सरकार की नजर में यह किसानों के अच्छे दिन है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेतृत्व वाली राजग सरकार झूठे जुमलों की बदौलत सत्ता में काबिज हुई है. अब जनता बीजेपी के बहकावे में नहीं आने वाली. जनता ने गोरखपुर और फूलपुर के उपचुनाव में अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी है.

 

एसपी नेता ने कहा कि अगर राज्य सरकार समय रहते किसानों के हित में कारगर कदम नहीं उठाती तो जल्द ही समाजवादी पार्टी किसान हित में राज्य सरकार के खिलाफ महाराष्ट्र से बड़ा किसान आंदोलन करेगी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago