सिकंदरपुर- अवैध तरीके से गाय व बछड़ा ले जा रहे 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सिकंदरपुर (बलिया) सिकंदरपुर पुलिस ने शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के खरीद घाट से बिहार काटने के लिए ले जाए जा रहे पिकअप पर लदे 8 गाय व बछड़ा सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धारा में चालान कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह मुखबिर द्वारा थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी को जानकारी दिया गया कि लीलकर के रास्ते खरीद घाट से पिकअप पर लादकर गाय बछड़ों को ले जाया जा रहा है सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे कांस्टेबल भानु प्रताप पांडे गोविंद मोर्य दिनेश चंद्र यादव रमेश कुमार रंजीत यादव धर्मेंद्र सिंह के साथ घेराबंदी कर दिए घेराबंदी देख पिकअप पर बैठे तीन आरोपी उतर कर भागने लगे लेकिन तीनों को मौके से ही पकड़ लिया गया जब पिकअप की तलाशी ली गई तो उसमें गाय व बछड़ों को गिराकर बांधा गया था।

तीनों आरोपियों को पुलिस पिकअप सहित थाने ले आई पकड़े गए लोगों ने अपना नाम जितेंद्र नट पुत्र जगन्नाथ मनोज नट पुत्र सुरेंद्र नाथ निवासी नारायणपुर थाना बासडीह जबकि तीसरे ने विजय शंकर यादव पुत्र त्रिभुवन यादव ग्राम सन्थी थाना रघुनाथपुर जिला सिवान बिहार बताया उनके द्वारा बताया गया कि बिहार के रास्ते बंगाल ले जाते हैं और ऊंची दाम पर बेचते हैं। पुलिस ने गाय और बछड़े को सुपुर्दगी में दे दिया वही तीनों आरोपियों को संबंधित धारा में चालान कर दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago