समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वांचल दौरे पर हमला किया. उन्होंने एलान करते हुए कहा कि बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से बीजेपी ने काटा है, समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो बलिया एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि साईकिल चलाना आसान काम नहीं है. लंबी दूरी तय करने के लिए साईकल चलाना और मुशिकल है पर समाजवादी साईकल चलाना अच्छे से जानते हैं. उन्होंने कहा कि फुटबॉल में एक छोटा देश भी फाइनल खेल रहा था. इतना बड़ा सपना देखा, पर हमारी टीम क्यों नही थी.
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी लोग अगर साईकल चलाएंगे तो गुमराह करने वाले कुछ नहीं कर पाएंगे. भाजपा वाले तो चुनाव प्रचार पर निकले हैं, प्रधानमंत्री जी खुद प्रचार कर रहे हैं. प्रधानमंत्री जी हमें बता दे कि कब चुनाव है, उनको तो पता ही होगा. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कितने भी फीते काट ले, सड़क हमारी ही है. भाजपा ने बलिया को काटा है, हमारी सरकार आएगी तो हम बलिया को भी जोड़ेंगे.
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं कि कांग्रेस मुस्लिम की पार्टी है. मैं कहता हूं कि पार्टी भारतवासी की होती है, न कि किसी धर्म की. लोग आज भी 15 लाख का इंतज़ार कर रहे हैं. भाजपा वाले जनता से विश्वास के साथ झूठ बोलते हैं. एक्सप्रेस वे छोटा कर के बात रहे हैं कि पैसे बचा रहे हैं. मुद्दे से ध्यान हटाना भाजपा सरकार का काम है.
अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव की तारीख आ जाए तो हम भी साइकिल चलाएंगे. जनता आज इंतज़ार कर रही है. चुनाव की तारिख़ आए तो हम भाजपा को जवाब दें. उन्होंने कहा कि अगर समाजवादी पेंशन मिलती तो सारे सिलिंडर भरने लगेंगे.
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…