बलिया में बेख़ौफ़ बदमाशः बेल्थरा रोड में BJP नेता समेत तीन लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में सशस्त्र अपराधियों ने आज भाजपा नेता सहित तीन लोगों को गोली मार दी जिन्हें गंभीर हालत में बनारस ले जाया गया।

पुलिस में मुताबिक पडऱी गांव निवासी स्थानीय नेता मुरलीधर वर्मा (32) बाइक से मऊ जिले के अहिरूपुर जा रहे थे। उनके साथ पत्नी प्रियंका देवी (29) भी थीं जो शिक्षिका हैं। नाला पुल के समीप पहुंचते ही हथियारबंद हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। घटना में सोनाडीह गांव का अजीत यादव (30) भी घायल हो गया।

तीनों घायलों को सरकारी अस्पताल, बेल्थरा रोड लाया गया। जहां स्थिति गंभीर होने पर बनारस रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुरली के बड़े भाई प्रेम चन्द्र वर्मा की दो मार्च 2012 को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago