बलिया पुलिस ने पालीथिन के खिलाफ जमकर चलाया अभियान

बलिया : उच्च न्यायालय व शासन के निर्देश के बाद रविवार को नगर में पुलिस ने पालीथिन के खिलाफ जमकर अभियान चलाया। इस दौरान सदर कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने लोगों के बीच दो सौ झोले का वितरण करते हुए पालीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

साथ ही दुकानदारों के पास से पालीथिन को कब्जे में ले लिए। चेतावनी दी कि अब पालीथिन का प्रयोग करते पकड़े गए तो जुर्माना वसूला जाएगा। पुलिस की एकाएक इस कार्रवाई से प्लास्टिक बेचने वालों में खलबली मच गई।

फल बेचने वाले ठेला वालों को सख्ती से चेताया कि किसी भी कीमत पर पालीथिन का प्रयोग न करें। वहीं आम जनता से झोला लेकर चलने की अपील की। कपड़ा व्यवसायियों से भी न्यायालय के आदेश से अवगत कराते हुए पालीथिन को ले लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई से पालीथिन की थोक विक्रेता दुकानदार दुकान बंद कर खिसक लिए। सदर कोतवाल ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago