बलिया SP ने पेश की मिसाल, सड़क किनारे बैठी महिला से खरीदे दीये, वायरल हुई फोटो

बलिया पुलिस अधीक्षक अपराधियों पर सख्त कार्यवाही के लिए जाने जाते हैं लेकिन दीपावली के मौके पर जब वह बाजार में निकले और उनका नरम स्वाभाव भी जनता के सामने आया। बाजार में रूट मार्ट पर निकले एसपी ने सड़क किनारे मिट्टी के दिए बेच रही महिलाओं से दिए खरीद कर मिसाल भी पेश की। महिलाओं से दीये खरीदते हुए एसपी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसे देखकर हर कोई एसपी की तारीफ कर रहा है।

त्यौहार के मौके पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए बलिया पुलिस लगातार एक्टिव है। एसपी राजकरन नय्यर के नेतृत्व में लोगों से शांति से त्यौहार मनाने की अपील की जा रही है। इसी के तहत मंगलवार को पुलिस ने बड़वार कस्बे में रूट मार्च किया। तमाम व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से कहा कि यदि कोई भी शांति व्यवस्था को बिगाड़ने का काम कर रहा है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। साथ ही एसपी ने श्री जंगली बाबा धाम पर लगे दो दिवसीय मेले में जाकर निरीक्षण भी किया। इस दौरान सीओ सिटी भूषण वर्मा, प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्रा, इंस्पेक्टर क्राइम अंशुमान यदुवंशी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

एसपी ने रतसर पहुंचकर फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही जनता से संवाद स्थापित कर त्यौहार को सकुशन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करने और शांति व भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर भूषण वर्मा, चौकी प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा, राकेश कुमार, कैलाश भारती, नागेंद्र पटेल, मुकेश यादव के साथ ही भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago