Categories: बलिया

5 साल पहले हुई दहेज हत्या मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा, पति समेत तीन आरोपी को उम्रकैद

करीब पांच साल पहले हुई दहेज हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी के खिलाफ 11 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अपर सत्र न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी की कोर्ट ने मामले में सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया है।

बता दें कि 28 अगस्त 2017 को मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी हरिदयाल चौहान ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। उन्होंने तहरीर में लिखा कि वर्ष 2011 में बेटी ममता की शादी भीमपुरा थाना क्षेत्र के करौंदी निवासी पूर्वांचल चौहान के साथ की थी। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में बाइक व सोने की चेन नहीं देने पर ममता के साथ झगड़ा किया और उसकी हत्या कर दी। आरोपी पुलिस से बचने और लाश गायब करने की नियत से उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरु की। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने ममता के पति पूर्वांचल, ससुर केशव चौहान व सास रुक्मिणी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। इस मामले पर सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी ने तीन आरोपितों केशव चौहान, उसकी पत्नी रुक्मणी व पूर्वांचल को आजीवन कारावास की सजा सुनायी। उन्होंने सभी पर अर्थदंड भी लगाया। अभियोजक संजीव कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक अभियोजन सुरेश पाठक व मानिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के चलते कोर्ट ने जल्द फैसला सुनाया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

5 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago