सपा-बसपा गठबंधन की सीटों पर बनी बात, जल्द होगा ऐलान!

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर उत्तर प्रदेश में गठबंधन की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपा और बसपा के बीच सबकुछ फाइनल हो चुका है. सीटों को लेकर बात फाइनल हो चुकी है. रिपोर्ट की मानें तो सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया है.

इस गठबंधन में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) को भी शामिल किया गया है. ऐसी भी खबर है कि सुहेलदेव भारतीय समाज के ओम प्रकाश राजभर बीजेपी का दामन छोड़कर गठबंधन में शामिल हो सकते हैं. राजभर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं, लेकिन वे लगातार अपने ही सरकार को निशाने पर लेते रहते हैं. ऐसी भी खबर है कि कृष्णा पटेल की अपना दल भी सपा-बसपा गठबंधन में शामिल हो सकती है. अनुप्रिया पटेल वाली अपना दल बीजेपी के साथ गठबंधन में है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जैसा कि अखिलेश यादव कहते आ रहे हैं कि वे इस गठबंधन के लिए दो कदम पीछे जाने को भी तैयार हैं. उसी अनुरूप में उनके खाते में कम सीटें आई हैं. गठबंधन में बसपा को तवज्जो दी गई है. उम्मीद है कि बसपा को 35-40 सीटें मिलेंगी, RLD को 3-4 सीटें मिलने की संभावना है. अगर, राजभर भी गठबंधन का हिस्सा बनते हैं तो उनके खाते में 2-3 सीटें आ सकती हैं. बाकी की सभी सीटें समाजवादी पार्टी के खाते में आएंगी.

सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भले ही कांग्रेस इस गठबंधन में शामिल नहीं है, लेकिन अमेठी और रायबरेली से गठबंधन अपना प्रत्याशी नहीं खड़ा करेगा. ये दोनों सीटें राहुल गांधी और सोनिया गांधी की परंपरागत सीटें हैं.

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और सपा में गठबंधन नहीं होने को लेकर पिछले दिनों अखिलेश यादव ने खुलकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि इस गठबंधन में बसपा शामिल हो, इसलिए गठबंधन कोई रूप नहीं ले पाया. सपा किसी भी सूरत में मायावती को नाराज नहीं करना चाहती है. इसलिए, सपा और कांग्रेस का भी गठबंधन नहीं हो पाया.

पिछले दिनों अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेतृत्व को लेकर कहा था कि यूपी में हमारा गठबंधन बीजेपी के खिलाफ है. बीजेपी को अगर सत्ता से हटाना है तो हमें एकजुट होने की जरूरत है. इसी दौरान उन्होंने कहा था कि, कांग्रेस गैर बीजेपी दलों को एकजुट करने में नाकामयाब रही है क्योंकि वह बहुत ज्यादा एरोगेंट है. अखिलेश यादव ने परोक्ष रूप से कहा था कि हम तो गठबंधन के लिए तैयार थे, लेकिन कांग्रेस से हाथ मिलाने के लिए तैयार नहीं थी.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago