बलिया में अवैध शराब की संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग की उदासीनता के चलते बलिया के नौजवानों ने मनियर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
नौजवानों के संगठन सामाजिक चेतना समिति के अध्यक्ष मदन सचेस के नेतृत्व में कस्बे में सरेआम बिक रही अवैध शराब को तत्काल प्रभाव से रोकने हेतु सैकड़ों लोगों के साथ ज्ञापन सौपने के बाद, जिसमें उल्लेख किया गया है कि आदर्श नगर पंचायत मनियर वार्ड नं10 के बहेरापार बस्ती में पिछले कई वर्षों से शराब माफियाओं के द्वारा देशी कच्ची शराब के उत्पादन एवं सरेआम हो रही बिक्री के कारण बस्ती का अमनचैन व सामाजिकसुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
विरोध कर रहे स्थानीय महिलाओं एवं नौजवानों को मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकियां भी माफियाओं के द्वारा दी जा रही है। जिससे आम जनता में भय एवं आक्रोश का माहौल व्याप्त है। इस समस्या को लेकर थाना प्रभारी से मिलकर एक सप्ताह के भीतर उत्पादन,विक्रय एवं निर्दोषों के साथ हो रहे उत्पीड़न को रोकने के लिए अल्टीमेटम दिया गया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…