छपरा जंक्शन पर जब्त 50 नरकंकालों के मामले में बुधवार को रेल डीएसपी मो तनवीर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर दिया.
मामले में जांच के लिए रेलवे पुलिस की टीम को पश्चिम बंगाल व उत्तर प्रदेश भेजा गया. इस मामले में जांच के लिए रेलवे पुलिस की टीम को नेपाल व भूटान भेजने की भी तैयारी शुरू कर दी गयी है.
बरामद नरकंकालों को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा जायेगा. इसके लिए न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने का निर्देश अनुसंधानकर्ता को दिया गया है. रेल डीएसपी मो तनवीर के नेतृत्व में पुलिस टीम को उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में जांच के लिए भेजा गया है. वहीं,
जीआरपी ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से अमर डोम को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. मो तनवीर ने बताया कि गिरफ्तार अमर डोम से पूछताछ की जा रही है.
जीआरपी छपरा ने बुधवार को हल्दी थाना क्षेत्र के बादिलपुर गांव के अमर डोम को उठा लिया। सूत्रों की मानें तो उसने बताया है कि एक नरमुंड व एक ढांचे के लिए आठ हजार रुपये मिलते थे।
बुधवार की सुबह आठ बजे छपरा राजकीय रेलवे पुलिस की टीम उपाधीक्षक मो. तनवीर के नेतृत्व में हल्दी थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस व बलिया राजकीय रेलवे पुलिस का सहयोग लेकर थाना क्षेत्र के बादिलपुर गांव में छापा मारा। वहां अमर डोम पुत्र छोटक डोम को लेकर जीआरपी बिहार रवाना हो गई।
अमर डोम गंगा घाट पर मुखाग्नि देने का काम करता है। तीन भाइयों में सबसे छोटे अमर की तीन बेटियां है, जिसमें एक की शादी हो चुकी है। अमर की ससुराल छपरा में है। अमर डोम के परिजन उसके बारे में जानकारी लेने हल्दी थाने पहुंचे, लेकिन उन्हें कुछ पता नहीं चल सका। हल्दी थाना प्रभारी सरफराज खान ने बताया कि जीआरपी छपरा की टीम आई थी और क्षेत्र के बादिलपुर से एक व्यक्ति को उठाया है। मामले की कुछ जानकारी नहीं है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…