Categories: Uncategorized

सोनिया के अध्यक्ष बनते ही शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया बड़ा बयान, कहा – एक बार फिर से कांग्रेस…

राजनीति से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है । सोनिया गांधी को फिर से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जा चुका है। दोस्तों कई दिनों से इसी बात को लेकर बैठक चल रही थी और बैठक के बाद सब ने मिलकर यह फैसला लिया है कि सोनिया गांधी जी को फिर से अंतरिम अध्यक्ष बनाया जाए । जबकि राहुल गांधी बार-बार यही बोल रहे थे कि कांग्रेस का अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होना चाहिए लेकिन फिर भी अंत में फैसला यही हुआ कि सोनिया गांधी ही अध्यक्ष बनेंगी।

आपको बता दें कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद से उन्हें बहुत मनाने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने अध्यक्ष बनने से साफ इंकार कर दिया इसी बात से परेशान सभी कांग्रेसी लगातार बैठक कर रहे थे । इस मामले में क्षेत्रवार समितियों ने अपनी अपनी राय दी थी । 134 साल पुरानी कांग्रेस की कमान फिर से 72 साल की सोनिया गांधी जी के हाथ में आ चुकी है।

जवाहरलाल नेहरू ,इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ,सोनिया गांधी ,राहुल गांधी और अब फिर से सोनिया गांधी ।यह उन लोगों की लिस्ट है जिन्होंने आजादी के बाद से कांग्रेस की कमान संभाली है । राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद इस बात पर 3 जुलाई से ही सस्पेंस बना हुआ था कि आखिर कांग्रेस का अध्यक्ष इस बार कौन बनेगा । ऐसे तो कांग्रेस अध्यक्ष के पद को लेकर बहुत सारे नाम सामने आए लेकिन अंत में मोहर सोनिया गांधी जी के नाम पर ही लगी।

जैसे ही सोनिया गांधी जी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया वैसे ही शत्रुघ्न सिन्हा में एक बड़ा बयान दिया । शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर ट्वीट किया कि “हार्दिक शुभकामनाएं, आदर्श और सही विकल्प ,एक समर्पित नेता महान प्रशासक सोनिया गांधी जी को एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं”

जैसे ही शत्रुघ्न सिन्हा में यह ट्वीट किया लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया । शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने भी ट्वीट किया और एक यूज़र ने ट्वीट में लिखा कि “और आखिर में कांग्रेस का आंतरिम लोकतंत्र सोनिया गांधी जी के अध्यक्ष बनने पर कायम रहा । लोकतंत्र की जीत हुई। इस समय एक ही कहावत याद आ रही है कि लौटकर कांग्रेसी घर को आए”।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago